Tag: Gujrat

  • मोदी से कौन डरता है?

    भारत में आम चुनाव होने में वैसे तो अभी एक वर्ष का समय शेष है परंतु जिस प्रकार की चर्चायें और बहस राजनीतिक विश्लेषकों और राजनीतिक दलों के मध्य चल रही है उससे तो अलग ही संकेत मिलते दिखायी दे रहे हैं। इन सबके मध्य यह अवश्य विचारणीय विषय है और शोध का भी विषय है कि गुजरात के मुख्यमंत्री देश और देश से बाहर सर्वाधिक चर्चा के केंद्र में क्यों है? गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को ध्रुवीकृत कर दिया है  हालाँकि उस संदर्भ में नहीं जैसा कि उनके विरोधी चाहते हैं परंतु इतना अवश्य है कि आज की स्थिति में या तो आप मोदी के समर्थक हैं या उनके विरोधी । इसमें तटस्थ जैसी कोई बात नहीं रह गयी है। इसलिये इस पर चर्चा करना स्वाभाविक है कि नरेंद्र मोदी  विश्व भर के वामपंथियों और समाजवादियों को  क्यों फूटी आँखों नहीं सुहाते? (more…)